आधुनिक संदर्भों में दर्शन की भूमिका पर डाला प्रकाश
को-ऑपरेटिव कॉलेज में दर्शन विषय पर संगोष्ठी
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में ‘वर्तमान एवं भावी मानवता के संदर्भ में समाज एवं दर्शन’ विषय पर विचार-विमर्श हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अमर सिंह ने की. उन्होंने कहा कि दर्शन केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन है. भारतीय दर्शन मनुष्यता, कर्तव्य और सत्य के पथ को आलोकित करता है.
मुख्य वक्ता प्रो. एस पी मंडल ने दर्शन के शाब्दिक अर्थ, ऐतिहासिक विकास, आधुनिक संदर्भों में इसकी भूमिका तथा मानवता के भविष्य पर इसके प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला. भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी अवसर पर किया गया, जिसके निर्णायक मंडल में डॉ. अशोक रवानी, प्रो. नीता सिन्हा, प्रो. संजय नाथ थे. प्रतियोगिता में प्रथम-सोरेन पूर्ति, द्वितीय-रितेश शर्मा व तृतीय स्थान हिमांशी ने प्राप्त किया. सांत्वना पुरस्कार विश्वजीत एवं गीतीका गोस्वामी को प्रदान किया गया. संगोष्ठी का संचालन डॉ. अंतरा ने किया. अतिथियों का स्वागत दर्शनशास्त्र के डॉ. पास्कल बेक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में शिक्षकों, छात्र-छात्राएँ तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे, जिन्होंने इस संवाद को सार्थक बनाया.
