आदिल हुसैन व सामिया नाज बनी विजेता
जमशेदपुर : अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मानगो में दस दिवसीय तफज्जुल करीम खेल मोहत्सव की शुरुआत बुधवार से हुई. पहले दिन कैरम, शतरंज, वाद-विवाद प्रतियोगिता और एसे राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इंटर स्कूल निबंध लेखन में आदिल हुैसन व सामिया नाज ने बाजी मारी. दोनों अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बने. विजेता टीम को आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील व शिक्षाविद ताहिर हुसैन ने पुरस्कृत किया. दोनों विजेताओं को 7-7 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर रफत आरा, मो शाहिद व अन्य लोग मौजूद थे. इस दस दिवसीय प्रतियोगिता में मानगो क्षेत्र विभिन्न स्कूलों के कुल 500 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं.

