February 13, 2026

आपातकालीन टीम की तैयारियां देखने को ‘मॉक ड्रिल’

IMG-20260213-WA0001

गेल इंडिया का कदमा में आयोजन, प्रशासन के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

जमशेदपुर : गेल इंडिया लिमिटेड ने कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम के समीप ऑफसाइट लेवल-3 मॉक ड्रिल आयोजित किया, जिसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, गेल गैस आदित्यपुर, गेल बोकारो, झारखंड अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल हुए.
गेल के महाप्रबंधक और जीए प्रभारी गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल सुरक्षा मानकों और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के लिए एक सक्रिय कदम है जिसमें प्रशासन की मदद एवं समन्वय के साथ भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर तैयारियों को परखा जाता है. इस वर्ष के अभ्यास में एक उच्च-जोखिमवाले औद्योगिक परिदृश्य का अनुकरण किया गया ताकि गेल की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम की तैयारियों का परीक्षण किया जा सके. मौके पर गेल के अधिकारी गौरी शंकर मिश्रा, अमित तेरोम, दुर्गा, मिथिलेश, अनु, शीबान और रिपोम मौजूद थे.
गौरीशंकर ने बताया कि आवश्यकता पडऩे पर गेल के कंट्रोल रूम नंबर (मो. नं. 8987670901) पर संपर्क करे तथा जहां गेल की पाइपाइनल के पास मार्कर लगे हैं वहां बिना गेल की अनुमति के खुदाई न करें. यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में गेल पूर्वी सिंहभूम में 14 स्टेशनों के माध्यम से सीएनजी की आपूर्ति कर रहा है और क्षेत्र में 8,000 से ज़्यादा घरों और 65 होटलों, रेस्तरां इत्यादि को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान कर रहा है.