March 7, 2026

आरपीएफ जवानों को तनाव प्रबंधन पर मिले टिप्स

IMG-20260306-WA0003

जमशेदपुर : आरपीएफ इंस्पेक्टर राम महर के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के चक्रधरपुर डिवीजऩ में जवानों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस दौरान ब्रह्माकुमारीज के बीके अरविंद भाई (जमशेदपुर) ने कार्यक्रम में विशेष कर अपने ड्यूटी के दौरान जवानों में कैसे आत्मबल और साहस के साथ पॉजिटिव वातावरण बनाए रखा जा सकता है और कैसे अपनी सोच से एटीट्यूड को पॉजिटिव बना सकते हैं, इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कई टिप्स दिये.
बताया कि आज हम सबके अंदर जो बैटरीरूपी आत्मा है उसे चार्ज करने की जरूरत पर जोर देते हुए बताया कि कैसे हम हलचल जैसे वातावरण में भी अपने आप को शांत रख सुरक्षित महसूस कर सकते हैं ताकि पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ सेवा कर सकते हैं. इससे हमारा जीवन बेहतर बनेगा और हमें जीवन को हर माहौल में तनाव मुक्त जीवन अनुभव कर सकेंगे. बाद में बीके पायल बहन ने सभी सुरक्षा बल के जवानों को गहन राजयोग का अभ्यास करवाया और बीके सोनू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में बीके जितिन भाई, लक्ष्मी माता भी उपस्थित रहे.