February 11, 2026

‘अदबी मंच’ का एक शाम जौहर बलियावी के नाम मुशायरा

IMG-20251226-WA0002

जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था ‘अदबी मंच’ के तत्वावधान के ज़ाकिरनगर स्थित मदर्स होम पब्लिक स्कूल प्रांगण में ‘एक शाम जौहर बलियावी के नाम’ मुशायरा का आयोजन प्रो. शमीम अहमद मदनी की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के जाने माने कवि अनवर अदीब उपस्थित थे. मुशायरा का संचालन प्रो.जावेद अख्तर अंसारी ने किया.
अदबी मंच के अध्यक्ष मुमताज शारिक ने अपने स्वागत वकतव्य मे जौहर बलियावी से संबंधित अपने विचार प्रकट करते हुए उपस्थित सभी कवियों का अभिनन्दन किया. कवि नजीर अहमद नजीर, जमील मजहर, गौहर अजीज, शोएब अख्तर, अजय महताब, सकलैन मुशताक, सैफ अली सैफ, संजय सोलेमन, मो. फ़ैयाज़, प्रो. शमीम अहमद मदनी ने अपनी रचना प्रस्तुत की. मुख्य अतिथि अनवर अदीब ने अपनी रचना ‘उजड़ते जा रहे हैं बाग सारे, डरे सहमे हुए है सब खिजां से’ प्रस्तुत कर अपनी शायरी का जौहर दिखाया.
कवि प्रो. अहमद बद्र ने अपनी रचना ‘जो सब से आगे जाना चाहता है, वही बिछड़ेग अपने कारवां से’ प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा प्राप्त किया. कवि महताब अनवर ने अपनी रचना ‘कहें आखिर यह कब तक हम जुबां से, मुहब्बत है हमें हिंदुस्ता से’ पेश कर अपनी दमदार उपस्थित जताई. इसके पूर्व इस साहित्यिक कार्यक्रम के प्रथम चरण मे स्व. जौहर बलियावी के शिष्य रहे कहानीकार तनवीर अख्तर रूमानी, कवि रिजवान औरंगाबादी ने अपने गुरु जौहर बलियावी के व्यकितत्व व काव्य कला के बावत अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम के संयोजक नबील मुहम्मद ने सभी कवियों को संस्था की ओर से सुन्दर उपहार भेंट की. धन्यवाद ज्ञापन मंच के उपाध्यक्ष अशफाक आलम ने किया. इस मौके पर रजी नौशाद, नौशाद आलम कमर, मास्टर असलम अंसारी, सरताज आलम नजमी, नियाज अहमद आसी, कमर आलम, मो. यहिया, खालिद अनवर, ताहिर हुसैन, मुख्तार आलम खान, मो अफजल सहित काफी संख्या मे साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.

● “दबिस्तान-ए-जमशेदपुर” का वार्षिक आयोजन 28 को

जमशेदपुर : शहर के उर्दू शायरों की साहित्यिक संस्था “दबिस्तान-ए-जमशेदपुर” का वार्षिक आयोजन “जश्न-ए-यौमे ग़ालिब” आगामी 28 दिसंबर की शाम 5:30 बजे मानगो जवाहरनगर स्थित एक होटल में आयोजित होगा, जिसमें उर्दू के प्रसिद्ध शायर मिर्जा गालिब के व्यक्तित्व और उनकी शायरी के विषय पर विशेष व्याख्यान भी होगा, तत्पश्चात उनके नाम से मुशायरा भी आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के जाने-माने शायर और साहित्यकार प्रो अहमद बद्र करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल तौकीर मुनतखब शामिल होंगे. मुशायरे में शहर के तकरीबन 15 शायर भाग लेंगे और अपनी गजलें पेश करेंगे.