March 28, 2026

अध्यक्ष के लिये 11 व महासचिव पद हेतु मिले 8 आवेदन

IMG-20260104-WA0002

ब्रह्मर्षि विकास मंच की चुनाव प्रक्रिया जारी, नामांकन की तिथि खत्म

hemkund-public-school

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर अंतर्गत जारी चुनावी प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन के अंतिम संध्या 5 बजे तक जिले के विभिन्न 19 लोगों ने अपना नामांकन किया. इसमें 11 लोगों ने अध्यक्ष तथा 8 लोगों ने महासचिव पद के लिये आवेदन दिया है. इस प्रक्रिया में नाम वापसी के लिये 4 व 5 जनवरी, 2026 को अपराह्न 3 से 5 बजे तक का समय निर्धारित है. इसके बाद रायशुमारी के लिये 6 से 15 जनवरी, 2026 तक तिथि निर्धारित है. इसके बाद 28 जनवरी, 2026 को विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी.
अध्यक्ष पद पर नामांकन करनेवाले प्रत्याशियों में राम नारायण शर्मा (बिरसानगर), पवन कुमार सिंह (नामदा बस्ती), धर्मेन्द्र कुमार (केबुल टाउन), मिथिलेश चौधरी (मानगो), रविनंदन कुमार (विजया हैरिटेज, कदमा), अमरनाथ सिंह (समतानगर, मानगोो), अनीश कुमार (ह्यूमपाइप, भुइयांडीह), अरविंद कुमार (ह्यूमपाइप, भुइयांडीह), राजेश कुमार सिंह (शास्त्रीनगर, कदमा), महेन्द्र शर्मा (समतानगर, मानगो) तथा सत्येन्द्र कुमार (कीताडीह, बागबेड़ा) शामिल है. वहीं महासचिव पद के लिये जय कुमार (कदमा), विकास चंद्र (मानगो), शैलेन्द्र कुमार ठाकुर (केबुल टाउन), मुकेश कुमार (डिमना रोड, मानगो), पंकज चौधरी (एमजीएम, मानगो), बिनोद कुमार शुक्ला (दस नंबर बस्ती), विजय नारायण (विद्यापतिनगर, बारीडीह) तथा महेश तिवारी (बारीडीह) ने आवेदन दिया है.

You may have missed