अखाड़ों का दौरा कर मेयर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने पर शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं पूजा स्थलों का दौरा कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली. दौरे के क्रम में उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति को भी देखा. कई स्थानों पर जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिस पर मेयर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था लगातार बनी रहे, पर्याप्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं एवं सभी प्रमुख मार्गों पर रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए. इस क्रम में वे जवाहर नगर रोड नंबर 4 स्थित रामनवमी अखाड़ा समिति, आशियाना स्थित महाबली बजरंग रामनवमी अखाड़ा समिति, बबुआ सिंह अखाड़ा समिति, पवनसूत अखाड़ा समिति दाइगुटू, रामलक्ष्मण अखाड़ा समिति नेशनल हाईवे समेत अन्य अखाड़ा समिति का निरीक्षण किया.

