February 11, 2026

अलबक्श व महावीर बने ओवरऑल चैंपियन, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

IMG-20251223-WA0005

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हेमकुंड पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जमशेदपुर : हेमकुंड पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह का आयजन एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में संपन्न हुआ. इसका उद्घाटन डीएसपी हेडक्वार्टर (वन) भोला प्रसाद और सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी और विद्यालय के निदेशक पारस नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. डीएसपी भोला प्रसाद ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन लाता है. हर बच्चे को किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए. डीएसपी सुनील चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर एक विजेता होता है, जरूरत है निरंतर अभ्यास से उसे विजेता को मजबूत बनाने की. विद्यालय के निदेशक पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि स्कूल में सालों भर स्पोर्ट्स के लिए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि बच्चो का व्यक्तित्व का विकास हो. इस दौरान विभिन्न श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र अतिथियों ने प्रदान किया.
निरंतर अभ्यास कर अपने अंदर के विजेता को मजबूत बनाने की जरुरत

50 मीटर दौड़ : प्रथम-रिज़वान जावेद व लाडो कुमारी, द्वितीय-चिराग मुखी व अलीशा जॉन और तृतीय-ईशान गुंडुआ व सोमा दत्ता.
बैलेंस बैलून एंड रन : प्रथम-परी खातून व आरिफ शेख, द्वितीय-अमन कुमार व वेनिशा ओस्टा व तृतीय-राध्या पांडे और मयंक कुमार.
गेंद को कोन पर रखें और दौड़ें : प्रथम-अयहम शेख व नसरीन परवीन, द्वितीय-ईशान गुंडुआ व सौम्या राव और तृतीय-राघव कुमार व आरोही शर्मा.
बिल्ड कैटल एंड रन : प्रथम-विष्णु निषाद व अंशिका कुमारी, द्वितीय-अनुप कुमार व खुशी कुमारी और तृतीय-केशव सिंह व जशमीत कौर.

तीन टांगों वाली दौड़ : प्रथम-जसप्रीत सिंह व साहिल कुमार, द्वितीय-रुशिता कुमारी व आराध्या कुमारी और तृतीय-अयान शर्मा व पीएस कार्तिकेय.
100 मीटर दौड़ (कक्षा 7 और 8) : प्रथम-अलबक्श जावेद व महाबीर करेक, द्वितीय-सागर करेक व तृतीय-आदित्य शर्मा.
रिले दौड़ जूनियर : प्रथम-उज्जवल व कुषाण मुखी, द्वितीय-दानिश हुसैन व अंकुश मिश्रा और तृतीय-अरसलान व सागर.

रिले दौड़ : प्रथम-अल्बाक्श व महावीर, द्वितीय-सागर व आदित्य और तृतीय-रज़ा वारसी व हिमांशु.