March 28, 2026

अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा

IMG-20260116-WA0002

उपायुक्त ने की जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिला योजना समिति की कार्यकारिणी की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई. उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त, डीटीओ समेत तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के घटनोत्तर स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त राशि से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त योजनाओं के अनुमोदन के संबंध में चर्चा की गई.
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करें. यह भी कहा कि योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकता, जनहित एवं विकास की प्राथमिकताओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए. उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर समर्पित की जाए, ताकि जिला योजना निधि का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके.

You may have missed