March 28, 2026

अनुशासन व एकजुटता के साथ आयोजन के लिए सक्रियता जरूरी

IMG-20260104-WA0007

स्पोटर््स कमिटी का दायित्व संभालेंगे जयेश व आदित्य

hemkund-public-school

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2 से 15 फरवरी तक कीनन में

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का मीडिया कप क्रिकेट-2026 का आयोजन आगामी 2 से 15 फरवरी, 2026 तक स्थानीय कीनन स्टेडियम में होगा. इसकी तैयारी को लेकर क्लब की बैठक प्रेस क्लब कार्यालय साकची में हुई. बैठक में पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में शहर एवं अंचल के पत्रकार मौजूद थे. क्लब के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अनुशासन और एकजुटता के साथ इस वर्ष बेहतरीन आयोजन के लिए सक्रियता जरूरी है. मीडिया कप क्रिकेट के लिए जल्द से जल्द उपसमितियों के गठन और अनुशासन पर उन्होंने जोर दिया.
क्लब के संरक्षक आनंद कुमार ने उपसमितियों के गठन में सदस्यों की संख्या नियंत्रित रखने आपसी समन्वय की सलाह दी. आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार जयेश ठाकर को स्पोर्ट्स कमेटी हेड तथा आदित्यनाथ झा को स्पोर्ट्स कमेटी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई. दोनों अन्य खेल पत्रकारों से समन्वय कर कमेटी का विस्तार करेंगे. बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह ने की. बैठक में महासचिव विनय पूर्ति ने वार्षिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष अजय महतो ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया. बैठक में संरक्षक देवानंद सिंह, अरिंदम सिन्हा, राजेश कुमार लाल दास, रामकांडेय मिश्रा, संदीप सवर्ण, देवाशीष चटर्जी, गोविंद पाठक आदि ने भी आयोजन को लेकर अपनी बात रखी. बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, राघवेंद्र, उमाशंकर दुबे, मो. अकबर, इंद्रजीत सिंह पिंटू, मनोज सिंह, नीरज पराशर, सीएच राम मूर्ति, अजय शंकर, अरुण कुमार सिंह, नवीन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, प्रभंजन कुमार, अभिजीत अधर्जी, रॉकी कुमार, सुनील शर्मा, चाणक्य, इंद्रजीत सिंह, राम शंकर, परमेश्वर साव, जावेद आलम, कांग्रेस महतो, तनवीर सरताज आदि मौजूद थे.

You may have missed