February 27, 2026

अपनी शक्ति बढ़ाने को आत्मा की बैटरी चार्ज करने की जरुरत

IMG-20260227-WA0007

केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में ब्रह्माकुमारीज का सेमिनार

जमशेदपुर : ब्रह्माकुमारीज की ओर से बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम कॉलेज वोकेशनल कॉलेज में प्राचार्या रीता बहन के सहयोग से स्नातक के विद्यार्थियं और फैकल्टी मेंबर के लिए ‘मेंटल और इमोशनल हेल्थ’ विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ. इस दौरान बीके अरविंद भाई ने इस पर चर्चा करते हुए बताया कि आज हम सभी मानव संसाधन की भरपूरता होने के साथ डिजिटल गजेट से परिपूर्ण है. खुशी और शांति की तलाश भी वस्तु और व्यक्ति में ही कर रहे है-जो एक गलत एप्रोच है. जरूरी है अपने आपको पहचान, अपनी शक्ति को बढ़ाने और आत्मा की बैटरी को चार्ज करने की. एक सही एप्रोच की तभी हम अपने शक्ति को रिचार्ज कर सकते हैं और जीवन में अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में सक्षम हो सकते और इसमें राजयोग हम सभी को बहुत अच्छे तरीके से सहयोग दे सकता है. बाद में राजयोग क्या है और इसका लाभ क्या है इस विषय पर रेणु बहन ने समझाया और सेशन के दौरान राजयोग की गहन अनुभूति भी सभी प्रोफेसर और बच्चों को कराया. बाद में प्रिंसिपल ने फ्लावर पॉट देकर बीके अरविंद भाई, बीके जीतन भाई और बीके रेणु बहन को अपना आभार प्रकट किया.