March 25, 2026

शारीरिक व भावनात्मक बदलावों से जुड़े पहलुओं की मिली जानकारी

IMG-20260325-WA0016

युवा का ‘यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसलबिल पंचायत भवन में किशोरियों के लिए ‘यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन (युवा) द्वारा ‘वर्क विद डिग्निटी’ के सहयोग से किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों की समझ विकसित करना तथा उन्हें सुरक्षित और सशक्त निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना था. कार्यक्रम में पोटका प्रखंड के तूड़ी, हेंसलबिल, सुदुसाई, माटकू, बाघमारा, पोटका एवं हक्काई गांवों की कुल 33 किशोरियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
प्रशिक्षण के पहले दिन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं प्रशिक्षक अंजना देवगम ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक बदलावों तथा माहवारी स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी. दूसरे दिन प्रशिक्षक ललिता भगत एवं कापरा माझी ने सहमति (कंसेंट), बाल विवाह की रोकथाम, जेंडर आधारित हिंसा से सुरक्षा तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र, समूह चर्चा, वीडियो प्रस्तुति एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य अंजना देवगम, कापरा मांझी, ललिता एवं अरूप मंडल की सक्रिय भूमिका रही.