February 14, 2026

शास्त्रीनगर मंदिर से रविवार को निकलेगी शिव बारात

IMG-20260214-WA0000

बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर से हरिनाम संकीर्तन आज से

जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 स्थित बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह व समिति के महासचिव सुधांशु ओझा ने बताया जानकारी दी कि कल, 14 फरवरी को प्रात: 11 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ मंदिर परिसर में होगा. दूसरे दिन, 15 फरवरी को अपराह्न 3 बजे कीर्तन की पूर्णाहुति के साथ समाज के सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक होगा एवं शाम 4.30 बजे से शिव-पार्वती की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति रहेगी. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोग वितरण किया जाएगा. समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है. प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह, महासचिव सुधांशु ओझा, शेषनाथ पाठक, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार दुबे, रौशन कुमार, संदीप पांडेय, शशिभूषण, प्रमोद सिंह, दीपक वशिष्ठ, शैलेश कुमार सिंह समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे.