March 28, 2026

अटल जयंती कल, भाजपाइयों ने दीप जलाकर किया नमन

IMG-20251224-WA0009

विधायक के आवास सहित महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया. पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. श्री दास ने श्री वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया. तत्पश्चात विधायक पूर्णिमा समेत सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के दीप जलाकर अटल जी को नमन किया और झारखंड अलग राज्य निर्माण तथा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
दूसरी ओर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची जिला कार्यालय में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कार्यालय परिसर को रंगोली और मिट्टी के दीपक से सजाया गया था. पूरे वातावरण में दीपों की रोशनी के बीच कार्यकर्ताओं ने अटल जी को नमन किया. दोनों ही कार्यक्रम में चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, प्रेम झा, अप्पा राव, सुशांत पांडा, बोल्टू सरकार, राजीव सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, पवन अग्रवाल, अमित शर्मा, श्वेता कुशवाहा, काजू सांडिल, मीरा शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed