March 28, 2026

‘बाबा’ के अधूरे सपनों को करेंगे पूरा : सोमेश

IMG-20260101-WA0006

झामुमो के साकची जिला कार्यालय में जयंती पर काटा केक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से साकची जिला संपर्क कार्यालय में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्व. रामदास सोरेन की जयंती पर उनके चित्र में माल्यार्पण और नमन कर केक काटा गया. मौके पर उनके पुत्र सह घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि उनके बाबा जन-जन के नेता थे. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए उधारण के तौर पर जनजाति विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज का निर्माण किया. साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोला गया. उनका सपना था कि समाज का हर युवक शिक्षित हो और अपने राज्य का नाम रोशन करें. उनका जो भी अधूरा सपना था उसे पूरा करने का काम वे करेंगे. साथ ही जिला प्रमुख बाघराय मार्डी ने विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में श्री सोरेन के अलावा बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जिला प्रमुख बाघराय मार्डी, प्रमोद लाल, पूर्व सांसद सुमन महतो, कमलजीत कौर गिल, लाल्टू महतो, खुदु उरांव, अजय रजक, प्रीतम हेंब्रम, विद्या सागर दास, श्यामल रंजन सरकार, गुरमीत सिंह गिल, गोपाल महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed