March 28, 2026

बाबा के चरणों में हाजिरी लगाकर मनाएंगे नववर्ष

IMG-20251223-WA0006

शहर के श्यामप्रेमियों का होगा आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : शहर के श्याम प्रेमी वर्ष 2025 की विदाई और नये साल 2026 का स्वागत बाबा श्याम के भजनों के साथ बुधवार 31 दिसम्बर को करेंगें. साकची श्री अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम का नाम ‘तृतीय नववर्ष सांवरिया के संग‘ है. बुधवार की शाम 7.15 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित भजनों का शुभारंभ होगा. इस अवसर पर आमंत्रित भजन गायक कानपुर से बेटू आलिया (शर्मा सिस्टर की जोड़ी) सहित स्थानीय भजन गायक कविता अग्रवाल, सक्षम पल्सानिया बाबा श्याम के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमायेंगें. इसका मुख्य आकर्षण बाबा के फूलों का श्रृंगार, भव्य ज्योत, लॉटरी के माध्यम से बाबा का खजाना, भजनों की रसधारा आदि होगा. आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से मिलकर नववर्ष का स्वागत करने का अनुरोध किया है. आयोजनकर्ता में विक्की अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, पंकज छावछरिया, रतन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रमोद, नंदलाल शर्मा, अनिल शर्मा आदि श्याम प्रमी जोर-शोर से लगे हुए हैं.

You may have missed