March 13, 2026

Bahragora Police Success : बहरागोड़ा पुलिस की अंतरराज्यीय कार्रवाई, युवती सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bahragora Police Success

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Bahragora (Jamshedpur)/Jharkhand : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

मामले की शुरुआत काशाफलिया गांव निवासी सुरेश पात्र की लिखित शिकायत से हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना देते हुए बहरागोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान तकनीकी सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के नयाग्राम थाना क्षेत्र के बारडीगा गांव में मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए आरोपी सागर दंडपात को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बहरागोड़ा पहुंची। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Also Read : Jharkhand Assembly LPG Cylinder Price Hike Protest : विधानसभा पहुंची रसोई गैस की तपिश, LPG सिलेंडर की किल्लत व बढ़ती कीमत पर सत्ता पक्ष ने किया हंगामा

You may have missed