March 30, 2026

बच्ची के साथ अन्याय करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर , फास्ट ट्रेक कोर्ट से जल्द मिले कठोर सजा -हर्ष अजमेरा

IMG-20260330-WA0013

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में हुई मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बन गई है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर साफ नजर आया। युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की बात की ।हर्ष ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।घटना के विरोध में इलाके में जोरदार बंद देखा गया। बाजार पूरी तरह से बंद रहे और आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक, हर वर्ग ने इस बंद को समर्थन दिया। लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, जगह-जगह जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन कर रहे लोगों की एक ही मांग थी—आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और साफ कहा कि राजनीतिक स्तर पर भी इस घटना को लेकर हलचल तेज रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। एक ओर जहां कुछ संगठनों ने बंद का नेतृत्व किया, वहीं दूसरी ओर अलग-अलग समूहों ने अपने-अपने तरीके से विरोध दर्ज कराया—कहीं धरना, तो कहीं काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन।इलाके में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग लगातार प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और ऐसी सख्त सजा दी जाए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है—क्या हमारी बेटियां सुरक्षित हैं? और अगर नहीं, तो कब तक ऐसा चलता रहेगा?हर्ष अजमेरा ने कहा कि अब पूरे इलाके की आवाज एक ही है — “इंसाफ चाहिए, और वो भी जल्द

hemkund-public-school

You may have missed