March 28, 2026

बच्चों ने जल-पर्यावरण संरक्षण पर बनाये आकर्षक मॉडल

IMG-20251129-WA0013

श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई, जिसका उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक शंभू नाथ महतो ने किया. प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने विज्ञान एवं नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया. छात्रों ने जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण तथा तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया. अभिभावकों एवं अतिथियों ने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की. विद्यालय के अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना था. प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए बच्चों ने काफी प्रयास और मेहनत की इसलिए सभी छात्रों को उन्होंने शुभकामनाएं दी.