March 28, 2026

भाषा दिवस पर याद किये गए तमिल कवि सी सुब्रमण्यम

IMG-20251222-WA0003

● करीम सिटी कॉलेज के हिंदी विभाग का कार्यक्रम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची के हिंदी विभाग द्वारा भारतीय भाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. सी सुब्रमण्यम भारती की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एस सी गुप्ता (विभाग अध्यक्ष, हिंदी) ने किया. कार्यक्रम में तमिल कवि सी सुब्रमण्यम को याद किया गया तथा उनके द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया गया. कार्यक्रम में सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया और उनके द्वारा रचित विभिन्न कविताओं का पाठ कर उनकी प्रसंगीता व्यक्त की.
अध्यक्ष डॉ गुप्ता ने सी सुब्रमण्यम के साहित्य पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए आज के संदर्भ में से उनकी रचनाओं को जोड़ा. अध्यापिका डॉ संध्या सिंहा ने विद्यार्थियों द्वारा पढ़ी गई कविताओं पर अपने विचार व्यक्त किए और उन कविताओं के महत्व को समझाया. कविता वाचन करनेवाले विद्यार्थियों में सुशांत बोबोंगा, कशिश कुमारी, अमन कुमार, ललित कुमारी, प्रीति कुमारी, सबरीन, रूमी तथा सुरेश मंडल के नाम प्रमुख है. प्राध्यापक डॉ फिरोज आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का संचालन छात्रा सुरेश बोबोंगा ने किया.