March 28, 2026

भारतीय ज्ञान प्रणाली पर कार्यशाला, वक्ताओं ने रखी अपनी बातें

IMG-20251223-WA0002

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का कार्यक्रम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल हुए. कार्यक्रम में उड़ीसा से आए दिलीप मंगराज (डायरेक्टर, आईक्यूएसी गाइड), डीबीएमएस कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता तथा उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल की उपस्थिति रही. अतिथियों का स्वागत डॉ. जूही समर्पिता ने किया. कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा भारती ने किया. कार्यशाला का शुभारंभ ध्यान एवं योग सत्र से हुआ, जिसे डॉ. सुरीन भुल्लर के प्रयासों से संपन्न हुआ. योग पर आधारित सत्र की सराहना प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह (पटमदा) ने की. कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर पामेला घोष दत्त ने भारतीय ज्ञान परंपरा को वेद-पुराणों से जोड़ते हुए व्याख्या प्रस्तुत की, जबकि गायत्री कुमारी ने वैदिक गणित एवं ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला. जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर पूनम कुमारी ने भी भारतीय ज्ञान प्रणाली पर प्रभावशाली सत्र लिया.
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) आशीष पांडे ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी विद्यालयों के बीच की शैक्षिक खाई को पाटना आवश्यक है. मौके पर डॉ सुरीना भुल्लर, पामेला घोष दत्ता, पूनम कुमारी और गायत्री कुमारी ने पीपीटी के माध्यम से कार्यशाला की शुरुआत की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने किया. इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उपप्रचार्या डॉ मोनिका उप्पल, सुदीप प्रामाणिक, काजल महतो सभी शिक्षिकाएं एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे.