March 6, 2026

भारतीय ज्ञान परंपरा की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर परिचर्चा

IMG-20260305-WA0003

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का कार्यक्रम

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में जुगसलाई स्थित एक होटल में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्र संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए शिवाजी क्रांति ने भारतीय ज्ञान परंपरा की अखंडता, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका तथा सांस्कृतिक चेतना को प्रभावी रूप से रेखांकित किया.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता के ई एन राघवन ने भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक है. शिक्षा, संस्कृति, समाज व्यवस्था और जीवन मूल्यों में इसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम का संचालन एंजेल उपाध्याय तथा संगठन मंत्र प्रभु ने प्रस्तुत किया. रूबी लाल ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया. इस अवसर पर प्रांत कोषाध्यक्ष चंद्रकांत बनर्जी, डा. अनीता, रूबी लाल, डा. डी पी शुक्ला, रंजय कुमार राय, शंभू, चंद्रेश्वर खां, रोहित, प्रीति, वंदना, अंकेश, रौशन, हर्ष, सुकुमार, श्वेता मेहता, पूनम सिंह, कृष्ण मुरारी, रिया कुमारी, बी. प्रियंका तथा बी पी कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन डा. कल्याणी कबीर ने किया.

You may have missed