April 9, 2026

BIG BREAKING South Eastern Railway Ke Naye GM : दक्षिण पूर्व रेलवे में अनिल जैन संभालेंगे महाप्रबंधक की जिम्मेदारी

IMG-20260409-WA0006

कोलकाता : भारतीय रेलवे के प्रमुख जोनों में से एक दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक मिल गया है. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनिल कुमार जैन को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह नियुक्ति केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (एसीसी) की मंजूरी के बाद की गई है. जारी सूची में देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में खाली शीर्ष पदों को भरने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल किए है. श्री जैन भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सेवा के अनुभवी अधिकारी हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. वर्ष 2021 में उन्हें राजकोट का मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने संचालन और प्रशासन में उल्लेखनीय सुधार किए. इसके बाद वे अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े, जहां उन्होंने शहरी परिवहन और आधुनिक रेल परियोजनाओं का व्यापक अनुभव हासिल किया.
ज्ञात हो कि हाल ही में पूर्व महाप्रबंधक अनिल कु मिश्रा 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए. उनके रिटायरमेंट के बाद अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी अतिरिक्त महाप्रबंधक सौमित्रो मजूमदार को सौंपी गई थी. अब स्थायी नियुक्ति के रूप में अनिल कुमार जैन ने यह पद संभाल लिया है. साउथ ईस्टर्न रेलवे का मुख्यालय कोलकाता में स्थित है और यह झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से को कवर करता है. यह जोन विशेष रूप से खनिज, कोयला और स्टील परिवहन के लिए देश के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे नेटवर्क में गिना जाता है. नए महाप्रबंधक के रूप में अनिल कुमार जैन के सामने कई चुनौतियां होंगी. इनमें ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार, यात्री सुविधाओं का विस्तार, माल ढुलाई को अधिक कुशल बनाना और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण शामिल है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी. रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक लागू रहेगी. उनके नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे के बेहतर प्रदर्शन और विकास की उम्मीद जताई जा रही है.

hemkund-public-school

You may have missed