बिना हेलमेट के जनवरी में 16 बाइकर्स की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु , उपायुक्त ने सुरक्षा नियमों को पालन करने के लिए किया अपील
सर्च न्यूज , सच के साथ : जमशेदपुर : रोड सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विभागों को आवश्यक निर्देशपूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिया।उन्होंने जनवरी में 16 बाइकर्स की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण बताया । दुर्घटना में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, 5 शराब के नशे में थे। जमशेदपुर उपायुक्त ने नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें।
