March 28, 2026

बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा में जुड़ेंगे अचंभित करनेवाले खेल

IMG-20260129-WA0009

बैठक सह वनभोज में लिया निर्णय

hemkund-public-school

जमशेदपुर : शहर में सिखों के गुरुपर्व पर निकलनेवाले नगर कीर्तन में गतका के हैरतंअगेज खेल दिखाकर शोभा बढ़ानेवाले बंदा सिंह बहादुर गतका अखाड़ा ग्रुप टोली में और अधिक जोशीले और अचंभित करनेवाले गतका खेल प्रस्तुत करेंगे. इस निर्णय पर मंगलवार को हुई बैठक सह वनभोज में सभी सदस्यों ने हामी भरी. गतका ग्रुप के संचालक और मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की पूरी टीम में ग्रुप की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए.
गतका ग्रुप के 85 सदस्यों और बच्चों ने बुरुडीह डैम पिकनिक स्थल में बैठक के उपरांत वनभोज और फन गेम का आनंद लिया. संचालक जसवंत सिंह जस्सू के अन्य सदस्यों ने भी बैठक में अपने अपने विचार रखे.

You may have missed