बन्ना की पत्नी सुधा गुप्ता आज करेंगी नामांकन
जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता आज, मंगलवार को मानगो मेयर पद के लिए अपना नामांकन करेंगी. हालांकि काफी पहले से सुधा का मानगो मेयर पद पर चुनाव लड़ने की खबरें आ रही थी. संभव हो कि ज़िला कांग्रेस से भी उन्हें समर्थन मिल जाये.
ज्ञात हो कि मानगो मेयर पद पर ही कांग्रेसी नेता फ़िरोज़ खान की धर्मपत्नी ज़ेबा खान ने भी दावा करते हुए चुनावी मैदान में डटी हैं. उनके मैदान में आने से पूरा मामला काफी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि ज़ेबा खान स्वयं भी पार्टी के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहती हैं.
दूसरी ओर एकदिन पूर्व सोमवार को देर शाम भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की धर्मपत्नी संध्या सिंह को अपना समर्थन देने को घोषणा कर दी है. इसके बाद संध्या सिंह अपने पति नीरज सिंह के साथ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आवास जाकर उनका आशीर्वाद लिया.
ज्ञात हो कि नामांकन पत्रों की खरीद व जमा करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी है, जबकि इच्छुक प्रत्याशी 6 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.
