March 28, 2026

बन्ना की पत्नी सुधा व राजा की पत्नी ज्योति ने खरीदा फॉर्म

IMG-20260131-WA0001

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष के लिये 13 व वार्ड सदस्य पद के लिये 134 ने खरीदा प्रपत्र

hemkund-public-school

जमशेदपुर : नगरपालिका चुनाव नामांकन की प्रक्रिया के आज दूसरे दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 92 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 6 तथा वार्ड सदस्य हेतु 33 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा.
मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदनेवालों में वनिता सहाय, सुधा गुप्ता, चिन्ता शर्मा, ज्योति सिंह, चंचल शर्मा, इंदिरा सुंडी शामिल हैं. जबकि जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में इंदु देवी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, रूख्साना तबस्सुम, नूतन सिंह एवं सुरैया परवीन शामिल है. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदनेवाले अभ्यर्थी चंदना मुर्मू हैं. अब तक मानगो महापौर पद हेतु 12 और 36 वार्डो हेतु 240, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु 12 और 22 वार्डो हेतु 80 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं 12 वार्डो हेतु 31 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है. अबतक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया.

नगरपालिका निर्वाचन हेतु सामान्य व व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है.
सामान्य प्रेक्षक के रूप में मानगो नगर निगम हेतु जितेंद्र कुमार देव (संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड), जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र हेतु राजेश कुमार साह (संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड) तथा चाकुलिया नगर पंचायत हेतु विष्णुदेव कच्छप को सामान्य प्रेक्षक नामित किया गया है. जबकि व्यय प्रेक्षक के रूप में स्वामीनंदन (राज्य कर सहायक आयुक्त, पूर्वी अंचल रांची) को मानगो नगर निगम क्षेत्र हेतु, उमा शंकर सिंह (राज्य कर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो रांची प्रमंडल रांची) को जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र हेतु तथा सुचित कुमार (राज्य कर सहायक आयुक्त, पूर्वी अंचल रांची) को चाकुलिया नगर पंचायत हेतु नामित करते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है.

You may have missed