March 28, 2026

ब्रह्मर्षि विकास मंच की चुनाव संचालन समिति गठित

IMG-20251226-WA0005

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक में सर्वसम्मति से नयी कमिटी के गठन का फैसला लिया गया. इसके लिए पूर्व की तरह एक चुनाव संचालन समिति का गठन करने पर सहमति बनी. यह समिति चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराकर नए केन्द्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय महासचिव के नामों की घोषणा करेगी. तत्पश्चात नए केन्द्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय महासचिव द्वारा सम्पूर्ण रूप से केन्द्रीय कमिटी एवं क्षेत्रीय कमिटी का गठन किया जायेगा.
इस सम्बन्ध में समाज के सभी सदस्यों को जानकारी हेतु पांच सदस्यों की चुनाव संचालन समिति की घोषणा की गयी, जिसमे हरेन्द्र पान्डेय (साकची), सुरेंद्र शर्मा (मानगो), देव प्रसाद (बारीडीह), प्रभाकर शर्मा (विजया गार्डेन) एवं रमेश कुँवर (बर्मामाइंस) आदि के नाम शामिल है. उक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष राम प्रकाश पान्डेय व महासचिव योगेंद्र मौआर ने दी.

hemkund-public-school

You may have missed