February 11, 2026

बर्मामाइंस से सोनारी दोमुहानी तक निकली कलश यात्रा

IMG-20260118-WA0000

बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती के श्री दक्षिणेश्वर मां काली मंदिर का स्थापना दिवस समारोह

जमशेदपुर : बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शनिवार की सुबह मंदिर प्रांगण से दोमुहानी तक गाजे बाजे के कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई. कलश यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से निकल कर साकची से हो कर दोमुहानी पहुंची. वहां कलश में जल भरने के पश्चात वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. उसके बाद मां काली की महास्नान के पश्चात विधि विधान से विशेष पूजा पूरोहित सुमन भट्टाचार्य ने संपन्न कराया. पूजा संपन्न होने के पश्चात मंदिर कमिटी द्वारा महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया. जो देर शाम तक चला. भंडारा में हजारों श्रद्धालओं ने माता प्रसाद ग्रहण किया.
इस अवसर पर शिव शंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा, पत्रकार संजीव भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोगों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई एवं प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उमा शंकर बेरा, सुजीत कुमार राउत, अरुण प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, संतोष सिंह, रंजीत कुमार राउत, अजीत कुमार राउत, राजीव कुमार झा, राहुल, अविनाश सिंह, अभिजित राउत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.