March 7, 2026

Dhanbad DRM Ofice CBI Raid : धनबाद DR ऑफिस में सीबीआई का छापा, 50 हजार रुपये घूस लेते वरीय मंडल विद्युत अभियंता गिरफ्तार

Dhanbad DRM office CBI Raid

Dhanbad DRM office CBI Raid

Dhanbad/Jharkhand : देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल ईस्ट सेंट्रल रेलवे का धनबाद रेल मंडल, जहां डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम धनबाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने छापेमारी की। यहां टीम ने वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।

रेलवे संवेदक की शिकयत पर हुई कार्रवाई

सीबीआई की यह कार्रवाई रेल संवेदक अवजीत झा के शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे में शिकायतकर्ता संवेदक के द्वारा इलेक्ट्रिक के सामान लगाए गए थे, जिसका बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है, उसी बिल के भुगतान के एवज में गिरफ्तार अभियंता के जरिए घूस की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत संवेदक ने सीबीआई से कर दी।

कई दस्तावेज व डिजिटल एविडेंस ले गई सीबीआई

वहीं, शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने अभियंता संजीव कुमार को नाटकीय ढंग से 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम देर रात तक गिरफ्तार अभियंता के कार्यालय और आवास को खंगालती रही। इस दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज, डिजिटल एविडेंस और प्रिंटर जब्त कर अपने साथ ले गई है। सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विकास कुमार पाठक ने सिर्फ इतना ही कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Also Read : Railway Memo Controversy : रेलवे के लोको पायलट को अधिकारी के सामने उतारनी पड़ी पैंट, क्या है वजह-पढ़ें

You may have missed