March 7, 2026

Chaibasa Restaurant Fire : चाईबासा के मधु बाजार में रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

Chaibasa Restaurant Fire

Chaibasa Restaurant Fire

Chaibasa/Jharkhand : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मधु बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मधु बाजार स्थित रोलेक्स रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्टोरेंट संचालक अनिल कुमार अग्रवाल को सूचना दी और साथ ही अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों को सुरक्षित कर लिया। हालांकि आग बुझने तक रेस्टोरेंट के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

रेस्टोरेंट संचालक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, पंखे, फर्नीचर, रसोई के उपकरण और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया था। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

संचालक के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

Also Read : Chaibasa Fire : चाईबासा के न्यू कॉलोनी टुंगरी में लगी आग, अफरा-तफरी

You may have missed