March 5, 2026

Chaibasa Sad News : चाईबासा के मंझारी में नदी में करंट लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

IMG_20260305_195318
  • मंझारी थाना क्षेत्र की घटना, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Chaibasa/Jharkhand : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान बड़ा तोरलो के टोली जोगना डीपा निवासी बोंजो कोंडाकेल (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read : Jamshedpur proud : जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने 53 वर्ष में माउंट किलिमंजारो किया फतह, शौक जो बन गया जुनून

बिजली के तार से मछली पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी

परिजनों के अनुसार, घटना बुधवार की है। बोंजो कोंडाकेल अपने चार दोस्तों—चमरू बिरुवा, अरविंद बिरुवा, महावीर बिरुवा और विक्रम कोंडाकेल—के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था।

बताया गया कि युवकों ने घर से बिजली का तार खींचकर नदी तक पहुंचाया और करंट की मदद से मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बोंजो करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे तत्काल पानी से बाहर निकाला और घर ले आए। परिजनों को सूचना देने के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए मंझारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read : Jamshedpur News : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के गांव, दिवंगत वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

एक ही युवक को करंट लगने से उठे सवाल

गुरुवार को मृतक के ममेरा भाई मुकु बिरुवा और बड़े भाई घनश्याम कोंडाकेल ने बताया कि घटना के समय नदी में कुल पांच युवक मौजूद थे। ऐसे में केवल बोंजो कोंडाकेल को ही करंट लगना और बाकी चारों का सुरक्षित बच जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थितिघटना की जानकारी ग्रामीण मुंडा के माध्यम से मंझारी थाना पुलिस को दी गई।

Also Read : Tatanagar-RPF-Success : टाटानगर आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, 4 लाख से अधिक के ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मंझारी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की मौत केवल करंट लगने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। संबंधित युवकों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed