March 26, 2026

चार वर्ष की गतिविधि व सुझावों के सकारात्मक प्रयास पर मंथन

IMG-20260324-WA0007

बीपीएम बर्मामाइंस में जिलास्तरीय एसईएल समागम, 28 विद्यालयों के शिक्षक व सीआरपी-बीआरपी शामिल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : राज्य सरकार की ‘प्रोजेक्ट संपूर्णा/हर्ष जोहार’ के तहत जिले के कई मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में सामाजिक भावनात्मक अधिगम (एसईएल) पाठ्यक्रम संचालित है. इस क्रम में आज डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम, बर्मामाइंस में जिलास्तरीय एसईएल समागम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में लगभग 28 विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा सीआरपी और बीआरपी शामिल हुए और सभी ने मिलकर पिछले चार वर्षों में हुए कार्य और सुझावों पर विचार-विमर्श किया.
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ हर्ष जोहार की चार वर्षों की यात्रा, उसके उद्देश्य, गतिविधियां तथा सुझावों में हुए सकारात्मक प्रयास पर चर्चा की गई. शिक्षकों के साथ कई सफल अनुभव भी साझा किए गए, जिनमें बताया गया कि सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, सहभागिता और आपसी समझ में कैसे सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं. इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने सुझावों में किए गए उपक्रम और सुझावों बीपीएम की प्रिंसिपल रंजीता गांधी ने साझा किया. बताया कि एसईएल से जुड़ी गतिविधियों ने विद्यालय के माहौल को अधिक सहयोगात्मक और सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कार्यक्रम में बीपीएम प्रतिनिधि रंजीता गांधी सहित कुमुद और हर्ष जोहार की सदस्य प्रीति मिश्रा, निशांत कुमार तथा अजीत मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे. सभी ने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए एसईएल के महत्व और इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला.