छात्राओं को मिली घाटशिला डैम से संबंधित जानकारी
ग्रेजुएट कॉलेज के भूगोल विभाग की पहल
जमशेदपुर : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वुमन के भूगोल विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण हेतु सेमेस्टर 1 की छात्राओं को गालूडीह डैम (बराज) ले जाया गया. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने हरी झंडी दिखाकर इस भ्रमण के लिए छात्राओं को बस से रवाना किया तथा ज्ञानार्जन के लिए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. प्राचार्या ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश देते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी. विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम रजक तथा डॉ दीप्ति ने डैम के निर्माण, पावर हाउस, उसके उपयोग, मिट्टी अपरदन, चट्टानों की संरचना, नदी और वहां के वनस्पति आदि की जानकारी छात्राओं को दी. इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में तथा विभिन्न कार्यों के संपादन में अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो. अनामिका कुमार, वाणिज्य विभाग की डॉ. सुनीता बंकिरा तथा सुजीत कुमार और प्रकाश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
