February 27, 2026

चंपाई के पोते के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम

IMG-20260226-WA0006


परिजनों को बंधाया ढाढ़ंस

सरायकेला-खरसावां : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते, वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की. दिवंगत वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे. मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति दें.