March 29, 2026

चुनाशाह बाबा का चार दिवसीय वार्षिक उर्स 18 से

IMG-20251216-WA0010

कुरआन ख्वानी, महफिल-ए-शमा, चादरपोशी, लंगर-ए-आम व कव्वाली की होगी प्रस्तुति

hemkund-public-school

जमशेदपुर : हजऱत बादशाह अब्दुल रहीम उर्फ़ चुनाशाह बाबा का 55वां सालाना दूसरा उर्स मुबारक 18 से 21 दिसंबर तक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा. वारसी कमेटी, बिष्टुपुर के तत्वावधान में होनेवाले उर्स में कुरआन ख्वानी, महफिल-ए-शमा, चादरपोशी, लंगर-ए-आम और देश के नामचीन कव्वालों की शानदार प्रस्तुति होगी.
कार्यक्रम के अनुसार 18 दिसंबर (गुरुवार) को सुबह 8 बजे से कुरआन ख्वानी होगी, जबकि शाम 6 बजे से हरजीत सिंह हीरा एंड पार्टी की महफिल-ए-समा सजेगी. 19 दिसंबर (शुक्रवार) की रात 8 बजे से उलमा-ए-कराम की तकरीर होगी. 20 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 11 बजे से चादर व संदल गश्त निकाली जाएगी, अपराह्न 1 बजकर 20 मिनट पर चादरपोशी होगी. इसी दिन अपराह्न 3 बजे से रात 7 बजे तक लंगर-ए-आम और शाम 7 बजे से कृष्णा मूर्ति एंड पार्टी की महफिल-ए-समा होगी. 21 दिसंबर (रविवार) को अपराह्न 3 से शाम 7 बजे तक लंगर-ए-आम तथा रात 9 बजे से कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा. कव्वाली में शाहरुख़ साबरी कव्वाल एंड पार्टी (गया, बिहार) और इमरान आलम कव्वाल एंड पार्टी (अमरावती, महाराष्ट्र) अपनी प्रस्तुतियां देंगे. आयोजन को लेकर अध्यक्ष स्व. पारस नाथ सिंह वारसी के पुत्र प्रिंस, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार (राजू), महासचिव रतन सिंह बादशाह और सचिव मो. हनीफ़ इलाहाबादी ने शहरवासियों से शामिल होने की अपील की है.

You may have missed