March 28, 2026

चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिये बैलेट बॉक्स की साजिश रच रही सरकार

IMG-20260107-WA0000

निकाय चुनाव में हो रही देरी पर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मानगो नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड में नगर निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले को लेकर भाजपा ने राज्य सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से मंगलवार को मानगो गांधी मैदान स्थित मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी समेत काफी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि छह साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नगर निकाय चुनाव नहीं कराना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है. हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार चुनाव से भाग रही है, क्योंकि उसे जनता की नाराजगी का डर है. चुनाव की आहट से ही सरकार ईवीएम हटाकर बैलेट बॉक्स की साजिश रच रही है ताकि परिणामों को प्रभावित किया जा सके.
उन्होंने कहा कि मानगो जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में नगर निगम का चुनाव नहीं होना जनता के साथ सीधा अन्याय है. बिना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विकास कार्य ठप पड़े हैं और केंद्र सरकार की शहरी विकास योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है. धरना-प्रदर्शन के समाप्ति पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम मानगो नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शीघ्र चुनाव की तिथि घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम के उपयोग की प्रमुख मांगें रखी गईं. इस अवसर पर डा. दिनेशानंद गोस्वामी, सुधांशु ओझा, अभय सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि ने भी अपनी बातें रखी. मौके पर देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज सिंह, नीरज सिंह, डॉ. जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, डॉ. राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed