February 25, 2026

डेढ़ एकड़ भूखंड पर 100 करोड़ की लागत से बनेगा श्री जगन्नाथ मंदिर

IMG-20260225-WA0003

कदमा मेरिन ड्राइव में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 26 को करेंगी शिलान्यास, अन्य अतिथि रहेंगे मौजूद

जमशेदपुर : श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसके बेहरा ने जानकारी दी कि आगामी 26 फरवरी को कदमा मेरिन ड्राइव से सटे भूखंड में श्री जगन्नाथ मंदिर व स्पिरिचुअल सेंटर का शिलान्यास राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी. वे आज कार्यक्रम स्थल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे. बताया कि राष्ट्रपति के साथ अन्य अतिथियों में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी शिरकत करेंगे. बताया कि कार्यक्रम में सांसदद्वय विद्युत वरण महतो व जोबा मांझी, विधायकद्वय सरयू राय व पूर्णिमा साहू के अलावा टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेन्द्रन भी मंच साझा करेंगे. उक्त आयोजन में अपराह्न 12.20 बजे राष्ट्रपति शामिल होंगी तथा 1.20 बजे वे रवाना हो जाएंगे. इस दौरान वे विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर का शिलान्यास करेंगी.
उन्होंने बताया कि पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बननेवाले उक्त मंदिर निर्माण में लगभग 100 करोड़ रु. खर्च होंगे, जिसकी ऊंचाई 90 फीट होगी. चार वर्ष में यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. मंदिर का निर्माण 1.5 एकड़ भूखंड पर होगा, जबकि पूरा क्षेत्र 2.5 एकड़ है. यही नहीं, वहां बननेवाले स्पिरिचुअल सेंटर का निर्माण 2 वर्ष में हो जाएगा. आसपास के क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को यहां आमंत्रितक कर उन्हों मोटिवेट किया जाएगा. विद्यार्थियों का पर्सनालिटी डेवलपमेंट किया जाएगा.