डीबीएमएस कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
‘ट्रांसफॉरमेंटिव लर्निंग’ विषय पर सत्र
जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में राउरकेला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से डॉ. करुणाकर पात्रा उपस्थित थे. उन्होंने ‘ट्रांसफॉरमेंटिव लर्निंग’ विषय पर सत्र लिया, जिसमें शिक्षण को परिवर्तनकारी बनाने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आर्का जैन यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग एवं एमबीए विभाग के प्राध्यापकों के साथ-साथ जामिनीकांत बी.एड. कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज एवं डीबीएम.एस कॉलेज के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता की. डीबीएमएस कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों ने भी भाग लिया और लाभान्वित हुए.
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की सहायक प्राध्यापक मौसमी दत्ता ने किया. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने अतिथियों का स्वागत किया. कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने लीडरशिप विषय पर सत्र लिया. इसके अतिरिक्त डॉ. सुरिना भुल्लर, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, गायत्री, पूनम एवं अमृता ने भी कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दी. सहायक प्रोफेसर अर्चना कुमारी एफ डी पी की कार्यक्रम समन्वयक थी. इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी सहायक सुदीप प्रमाणिक, बीरेन्द्र पाण्डेय, जूलियन एंथनी एवं अभिजीत दे की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष बी. चंद्रशेखर, सतीश सिंह, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन एवं सह-सचिव सुधा दिलीप भी उपस्थित रहे.
