धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली
● एक का पैर फ्रैक्चर, दूसरा भागते समय हुआ घायल
धनबाद : धनबाद के भागाबांध ओपी क्षेत्र स्थित केंदुआडीह बस्ती के पास सोमवार सुबह पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य इलाके में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की, तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई में गिरोह के हैंडलर कुबेर समेत दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अन्य अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उक्त मुठभेड़ केंदुआडीह बस्ती के पास भागाबांध ओपी क्षेत्र में हुई, पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई. पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य इलाके में छुपे हुए हैं जब पुलिस पहुंची तो दोनों ओर से मुठभेड़ हुई. सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमे गिरोह के दो अपराधियों को गोली लग गई. घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं एक अपराधी भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. मौके पर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अन्य अपराधियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.
