March 28, 2026

ढोलक वादक रमेश दास पंचतत्व में विलीन

IMG-20260129-WA0010

पुत्री श्रद्धा-आस्था व कबीर ने संयुक्त रूप से दी मुखाग्नि

hemkund-public-school

जमशेदपुर : गायक व ढोलक वादक के क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त रमेश दास का बीते दिन निधन हो गया था. आज उनका शव यात्रा कदमा अनिल सुर पथ स्थित उनके निवास से निकला और उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में किया गया. मुखाग्नि उनकी पुत्री श्रद्धा-आस्था एवं कबीर ने संयुक्त रूप से दी.
पार्थिव शरीर को सा-रे-गा-मा मंच से प्रसिद्धि प्राप्त गायिका श्रद्धा दास एवं छोटी बेटी आस्था दास ने कंधा दिया. इस दौरान माहौल बिल्कुल गमगीन हो गया था, बावजूद पिता को अंतिम विदा करने से पूर्व श्रद्धा दास ने ऐसी शक्ति हमे देना दाता, मन का विश्वास कमज़ोर हो ना… रूपी गाना गाकर सुनायी. शव यात्रा में काफी संख्या में उनके समर्थकों, अनुवायियों एवं परिजनों ने शामिल होकर अंतिम दर्शन किए.

You may have missed