डिमना आस्था स्पेस टाउन में ऑपरेशन सिन्दूर को समर्पित होगी दुर्गा पूजा

जमशेदपुर। डिमना रोड के आस्था स्पेस टाउन में 2007 से दुर्गापूजा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। 18 वर्ष से यह पूजा समाज की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का प्रतीक बन चुकी है। इस वर्ष पूजा समिति विशेष आयोजन कर रही है।इस बार 28 सितंबर यानी रविवार की शाम 7 बजे पूजा पंडाल का विधायक सरयू राय एवं भाजपा नेता नीरज सिंह करेंगे। इस वर्ष की पूजा को ऑपरेशन सिन्दूर को समर्पित किया गया है। इस ऐतिहासिक सफलता और राष्ट्रीय गौरव को ध्यान में रखते हुए समिति भारतीय सेना की तीनों विंग्स थल सेना, वायु सेना और नौसेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके साथ ही नवरात्र पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे। इनमें सोसाइटी की प्रतिभाशाली महिलाएं एवं बच्चे अपनी कला, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे। सोसाइटी की ओर आस्थावासियों के लिए से सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन भोग की सामूहिक व्यवस्था होगी। इसके बाद विजय मिलन समारोह भी होगा। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था होगी। विजय मिलन में आर्केस्ट्रा का इंतजाम होगा। आस्था स्पेस टाउन पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, महासचिव : अरबिंद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष : सोमनाथ गांगुली और मुख्य संयोजक राजीव कुमार सिंह (बबलू) हैं।