February 11, 2026

दो दिवसीय इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

IMG-20260121-WA0006

आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी

जमशेदपुर : आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता ‘क्रिड़ानकम’ का समापन हो गया. कल खेले गए क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एवं बैडमिंटन के शुरुआती दौर से गुजरते हुए भिन्न-भिन्न टीमें फाइनल में पहुंची. आज खेले गए सभी फाइनल खेल के परिणाम इस प्रकार हैं.
क्रिकेट : विजेता-अरका जैन यूनिवर्सिटी.
फुटबॉल : विजेता नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी व उपविजेता-अरका जैन यूनिवर्सिटी.
बास्केटबॉल (बॉयज) विजेता-करीम सिटी कॉलेज व उपविजेता आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज.
बास्केटबॉल (गर्ल्स) : विजेता करीम सिटी कॉलेज व उपविजेता आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज.
वॉलीबॉल (बॉयज) : विजेता- आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज व उपविजेता को-ऑपरेटिव कॉलेज.
वॉलीवॉल (गर्ल्स) : विजेता – मिसेज के एम पी एम वोकेशनल कॉलेज व उपविजेता – जमशेदपुर महिला यूनिवर्सिटी.
सभी खेल के फाइनल राउंड के समापन के बाद विजेताओं एवं उपविजेताओं को मंचासीन अतिथि आर वी एस ट्रस्ट के चेयरमैन बिन्दा सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, कॉलेज के प्राचार्य प्रो० डॉ० राजेश कुमार तिवारी एवं टी एंड पी हेड डॉ विक्रम शर्मा ने मेडल, प्रमाण पत्र, शिल्ड के साथ नकद ईनाम प्रदान किया. प्रतियोगिता में विजेता टीम को 6000 रु और उपविजेता को 3000 रु नकद क्रिकेट और फूटबॉल के लिए दिया गया. वहीं बास्केटबॉल एवं वॉलीबाल में लड़कों के प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3000 रु और उपविजेता टीम को 1500 रु एवं लड़कियों की विजेता टीम को 2000 रु एवं उपविजेता टीम को 1000 रु एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1000 रु एवं उपविजेता टीम को 500 रु नकद व ईनाम भी दिया गया. कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने भिन्न भिन्न खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों के खेल कौशल की सराहना की.