डॉ संजय कुमार सिंह बने कोल्हन विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी
सर्च न्यूज , सच के साथ :
घाटशिला कॉलेज में वन्यजीव विभाग के अध्यक्ष एवं आय-व्यय परिष्कर्ता डॉक्टर संजय कुमार सिंह को कोल्हन विश्वविद्यालय का वित्त पदाधिकारी बनाया गया है। यह नियुक्ति कुलाधिपति के स्वीकृति के पश्चात विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता द्वारा किया गया है। डॉक्टर सिंह ने 2008 में बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में सर्वप्रथम अपना योगदान दिया था उसके बाद अभी घाटशिला कॉलेज घाटशिला में कार्यरत हैं। विगत चार टर्म से बड़सर अर्थात अया परिष्कर्ता का दायित्व महाविद्यालय में निभा रहे हैं। नियुक्ति के बाद डॉक्टर सिंह ने अपना योगदान विश्वविद्यालय में दे दिया है। इनकी नियुक्ति पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद किया गया है।