February 27, 2026

दसवीं के छात्रों के लिये विदाई समारोह, दी शुभकामनाएं

IMG-20260227-WA0008

बर्मामाइंस उच्च विद्यालय में समारोह

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित खालसा उच्च विद्यालय में आज दसवीं (मैट्रिक) के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उन्हें जीवन के अगले पड़ाव के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में गुरुद्वारा तथा विद्यालय प्रबंध समिति के कई सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन दिया. उनमें सरदार हरभजन सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), सरदार सुखपाल सिंह (विद्यालय सचिव), सरदार सतवीर सिंह सोमू (विद्यालय सह-सचिव), सरदार रविंदर सिंह गिल तथा सरदार दलविंदर सिंह (विद्यालय निरीक्षक), सरदार जोग सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, रोशनी कुमारी (हाई स्कूल प्रधानाध्यापिका), संजय कुमार सिंह (खालसा मिडिल स्कूल प्रधानाध्यापक) आदि के नाम शामिल है. मौके पर बच्चों ने श्रद्धा से गुरुद्वारा में माथा टेका व अरदास की. गुरु घर में बच्चों ने अपनी बोर्ड परीक्षा में सफलता और अपने उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा.
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रधान किया गया. इस दौरान मिस फेयरवेल का खिताब सुहाना व मिस्टर फेयरवेल पीयूष कुमार को दिया गया. ह्यूमन गूगल अवार्ड-सत्यम कुमार सिंह तथा रणदीप कुमार महतो, सर्वश्रेष्ठ श्रोता पुरस्कार-दीपक कुमार ठाकुर तथा कोमल कुमारी, कॉन्फिडेंस आइकन अवार्ड-मुस्कान कुमारी तथा करण कुमार, क्रिएटिव माइंड पुरस्कार-मुस्कान कुमारी तथा राजू, हेल्पिंग हैंड पुरस्कार विवेक महतो और प्रतिज्ञा मुख, नीट एंड क्लीन अवार्ड-अर्जुन कुमार और रितिका कुमारी, स्पोर्ट्स स्टार अवार्ड-जसप्रीत कौर और आरुष कुमार राउत, सर्वश्रेष्ठ उपस्थित पुरस्कार-मानसी कुमारी तथा सुहाना, स्वर्ण हृदय पुरस्कार-मंगली कुमारी, सर्वश्रेष्ठ स्टडी अवार्ड-सिद्धार्थ कुमार ठाकुर तथा सुहाना को प्रदान किया गया.