February 28, 2026

द्वेष समाप्त कर एकता के सूत्र में बांधने का त्योहार है होली

IMG-20260228-WA0001

जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं का होली मिलन समारोह

जमशेदपुर : साकची ग्रेजुएट कॉलेज प्रांगण में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा लोगों को गुलाल लगाकर किया. उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी से प्रारंभ यह होली का उमंग होली के त्योहार के साथ संपन्न होता है. लगभग 40 दिनों तक चलनेवाला यह उत्सव लोगों के अंदर उत्साह और उमंग भरने तथा आपसी राग-द्वेष समाप्त कर एकता के सुत्र में बांधने का त्योहार है. हम-सब को उत्साह पूर्वक इस त्योहार को मनाना चाहिए. लोगों को भी हुड़दंग से बचने की सलाह उन्होंने दी.
कार्यक्रम के दौरान बी.एड की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में गीत, नृत्य प्रस्तुत किए गये. छात्राओं के आग्रह पर रसायन शास्त्र की प्राध्यापिका डॉ अरुंधति डे और भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दीप्ति ने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. भौतिकी विभाग की प्राध्यापिका प्रतिमा सिन्हा ने भोजपुरी होली गीत गाकर माहौल को होलीमय कर दिया. कार्यक्रम में डॉ. भारती कुमारी और डॉ. अर्चना सिन्हा ने भी अपने विचार रखे.
कार्यक्रम में डॉ. सबिता मिश्रा, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ निशा कांगुरी, डॉ सुनीता बंकिरा, डॉ सुलेखा, फरजाना नईम, डॉ बनश्री डे, डॉ अनामिका, डॉ संगीता बिरुआ, डॉ सोनी सिन्हा, डॉ कुमारी अनामिका, अनामिका कुमारी, डॉ कल्याणी झा, डॉ अपराजिता, डॉ मीनू वर्मा, डॉ नम्रता, डॉ श्वेता शर्मा, डॉ मुक्ता, डॉ सुहिता, डॉ जया, प्रेमलता पुष्प, दीपिका कुजुर, माधवी, शुभाश्री, उमेश सिंह, निशा, वर्षा, यामिनी, प्रकाश, शरण, पितांबर, सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं.