March 28, 2026

एडीसी भागीरथी प्रसाद हुए रिटायर, डीसी ने दी शुभकामनाएं

IMG-20251231-WA0009

अन्य 6 कर्मचारी भी हुए सेवानिवृत्त

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की और सुखमय, स्वस्थ और सफल सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दी. सेवानिवृत्त होनेवाले पदाधिकारी अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद, नाजीर दीपक साहा, आशुलिपिक उपेंद्र रजक, सुनील सेठी, अनुसेवी वंदना देवी, साबू देवी एवं थॉमस तिरू शामिल हैं.
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम चन्द्रजीत सिंह, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग और कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे. सेवानिवृत्त होनेवाले पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और सौहार्द के लिए आभार व्यक्त किया. समारोह का समापन उपस्थित सभी लोगों की शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की गई. साबू देवी अस्वस्थ होने के कारण समाहरणालय सभागार के समारोह में शामिल नहीं हो पाईं, उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया.