March 22, 2026

एनटीटीएफ के 10 विद्यार्थी 5-5 लाख में ‘लॉक’

IMG-20260322-WA0002

जमशेदपुर : एनटीटीएफ गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिचय दिया है. संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रशिक्षुओं का चयन ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है. चयनित सभी प्रशिक्षुओं को 5-5 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर गुरुग्राम (हरियाणा) में नियुक्त किया गया है. कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के उपरांत सफलता पानेवाले प्रशिक्षुओं में करण प्रमाणिक, देवाशीष मुखी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, हिमांशु शेखर गोपे, सारिम मोहम्मद, हिमांशु रंजन, करण महतो, मोहम्मद इरफान सादिक एवं आयुष कुमार सोलंकी के नाम शामिल है. संस्थान के प्राचार्य एवं प्लेसमेंट अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, संकाय के मार्गदर्शन एवं संस्थान की गुणवत्ता-आधारित प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है. उन्होंने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.