March 28, 2026

एसपी हाई स्कूल के पूर्व छात्रों की स्मृति में गर्म वस्त्र वितरण

IMG-20260104-WA0019

जमशेदपुर : श्यामा प्रसाद हाई स्कूल (1984 पास आउट) के पूर्व छात्र-छात्राओं ने आज अपने स्वर्गीय मित्रों को भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर बालिका आवासीय विद्यालय प्रांगण में श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर आवासीय विद्यालय के 150 छात्राओं में स्वेटर, जूता, मोजा एवं नास्ता वितरण कियें गए. विद्यालय के कुल 15 शिक्षिका वार्डन एवं सहायिका को भी गरम शॉल प्रदान कर सम्मानित किया.
इस अवसर पर स्वामी मुक्ता नंद जी को शॉल प्रदान किया गया. उद्घाटन संगीत विश्वजीत पाल ने प्रस्तुत किए. बच्चों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम कोलकाता से आये शर्मिष्ठा सेन एवं स्वप्ना बासु ने संयुक्त रूप से बच्चों को शिक्षा दी एवं साथ ही प्रतिदिन करने को आग्रह किये. संगीत प्रस्तुति में अनिमेष बनर्जी, श्रबानी चक्रबर्ती एवं छन्दा बोस ने भी अपने योगदान दिए. कार्यक्रम में मनोज मुर्मू, विजया सरकार, अनुपम धर, त्रिदिब चट्टराज, दीपक धर, शम्पा दे, अनिमेष बनर्जी, स्वप्ना बासु, तपती, छन्दा, देबाशीस, सुकान्त, अनूप, विजय, नीलरतन, चंडी चरण, साधन, बिशु, लखी, वनश्री, टिंकू, स्वदेश, आशीष सह अन्य साथीगण उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed