एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हुए धर्मेन्द्र सिंह का अभिनंदन
जमशेदपुर : भारतीय वायुसेना में 20 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हुए एयर वॉरियर धर्मेंद्र सिंह का उनके घर आगमन पर परिवार एवं स्थानीय लोगों द्वारा ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और गौरव का वातावरण देखने को मिला. धर्मेंद्र सिंह ने अपने सेवा काल के दौरान मिशन सिंदूर एवं सर्जिकल स्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण और साहसिक अभियानों में अपना योगदान देकर देश का नाम रोशन किया. उनकी निष्ठा, साहस और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
गौरतलब है कि धर्मेंद्र सिंह शहर के जाने-माने समाजसेवी हरि सिंह राजपूत के जीजा हैं. इस अवसर पर हरि सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है. उनकी सेवा,त्याग और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है. हमें ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने अपना जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया. उनके सम्मान में समाज के कई गणमान्य लोग, पड़ोसी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और सभी ने धर्मेंद्र सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
